उत्तर प्रदेशवाराणसी

नव संवत्सर पर गोरखनाथ मंदिर में “हिंदू रत्न सम्मान” समारोह आयोजित

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ पर त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन व हिंदू युवा वाहिनी के नेतृत्व में मैदागिन स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित “नव संवत्सर अभिनंदन एवं हिंदू रत्न सम्मान समारोह” भक्ति, परंपरा और सांस्कृतिक विविधता का भव्य संगम बन गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नौकन्या देवी पूजन के पश्चात मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत शंकर पुरी महाराज एवं अध्यक्षता गोरखनाथ मंदिर के महंत योगी रामनाथ महाराज द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। विशिष्ट अतिथि महेश चंद्र श्रीवास्तव, दीपक मधोक, मनोज मद्धेशिया एवं प्राचार्या प्रियंका तिवारी रही। अतिथियों के सम्मान के बाद स्वागत भाषण में वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य व हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी अंबरीश सिंह भोला ने नव संवत्सर की महत्ता और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा पर प्रकाश डाला।

निशामिका सेवा ट्रस्ट द्वारा महारानी लक्ष्मी बाई समूह नृत्य, कथक नृत्य तथा सनबीम स्कूल वरुणा के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक “हिंदू नववर्ष की महत्ता” का दर्शकों ने खूब सराहना की। कार्यक्रम में “हिंदू रत्न सम्मान (नारी शक्ति)” के अंतर्गत डॉ शालिनी टंडन, नीलू मिश्रा, चेतना तिवारी, वंदना रघुवंशी, जगदीश्वरी चौबे, प्रीति रवि जायसवाल, सोना मौर्य, शिल्पा गांगुली और सीमा चौधरी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों एवं संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया।

रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रमों एवं डमरू वादन, शंखनाद और महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी के नि.वर्तमान महानगर प्रभारी मनीष मिश्रा, अजय सिंह, सन्नी गुप्ता, ओमप्रकाश जायसवाल, अश्वनी गुप्ता, विनय चौरसिया, रुद्र पाण्डेय, नीतीश राय, अभिषेक श्रीवास्तव गोलू, मनीष वर्मा, दिनेश अग्रहरि, सन्नी मौर्या, गप्पू सिंह, विकाश जैन, सोनू बाबा, योगेश सिंह (पिंकू), इंजी0 अशोक यादव, नितेश अग्रहरि बंटी अनेकों व्यापार मंडल एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button