उत्तर प्रदेशवाराणसी

गोरखपुर में फैशन शो सीजन-5, प्लास्टिक फ्री इंडिया का दिया संदेश

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। गोरखपुर में आयोजित ऑर्गेनाइजर मल्लिका-ए-अवध एवं गर्व फाउंडेशन द्वारा भव्य फैशन शो सीजन-5 का आयोजन किया गया, जिसमें प्लास्टिक फ्री इंडिया अभियान को प्रमुखता दी गई। कार्यक्रम में मिसेज एशिया 2022 की विजेता और वाराणसी की गौरवशाली बेटी सेलिब्रिटी मिसेज एशिया विजयता सच्चदेवा की प्रभावशाली उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मिसेज एशिया विजयता सच्चदेवा एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात रैंप वॉक मे प्रतिभागियों और मिसेज एशिया ने प्लास्टिक फ्री इंडिया, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के बहिष्कार का सशक्त संदेश समाज तक पहुंचाया। रंगारंग रैंप वॉक मे प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, स्टाइल और प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

शो मे विजयता सच्चदेवा ने भी रैंप पर अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस मौके पर विजयता सच्चदेवा ने कहा कि फैशन केवल ग्लैमर नहीं, बल्कि एक सशक्त माध्यम है जिसके जरिए समाज को जागरूक किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सेलिब्रिटी मिसेज एशिया ने सभी प्रतिभागी मॉडलों को सम्मानित कर सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव और नारी सशक्तिकरण की दिशा में भी अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने फैशन और सामाजिक संदेश के इस अनूठे संगम की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button