उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli News : मनबढ़ अतिक्रमणकारियों पर एसडीएम का आदेश बेअसर, पीड़ित व्यक्ति ने लगायी न्याय की गुहार

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के गांव रमौली परगना,पोस्ट महुआरी के रहने वाले बालमुकुंद सिंह ने प्रशासन से अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित व्यक्ति ने जानकारी देते हुए बताया कि, वादी का भूखंड जो सड़क के किनारे स्थित है। उस पर करीब 10-12 फुट रकबे पर मनबढ़ो ने जबरिया अतिक्रमण करके रात में निर्माण कार्य करा लिया है। मैंने जब उन्हें मना किया तो विपक्षी मेरे बेटे को मारने-पीटने की धमकी देने लगे। किसी भी समय मौके पर शांति भंग हो सकती है। बालमुकुंद सिंह ने कहा कि, मेरे दो बेटे हैं। बड़ा बेटा नागपुर के एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है और वहीं पर अपने परिवार के साथ रहता है, जबकि छोटा बेटा पढ़ाई के सिलसिले में दिल्ली में है। मैं अपनी वृद्ध पत्नी के साथ यहां पर रहता हूं।

Advertisements

विपक्षी काफी मनबढ़ किस्म के लोग हैं और आए दिन गाली-गलौज करते हैं। इसके अलावा मारपीट की भी धमकी देते हैं। उन्होंने मेरे जमीन पर अवैध तरीके से अतिक्रमण किया है। इस संबंध में मैंने तहसील के अधिकारी को अपनी समस्या से अवगत कराया है और मनबढ़ व्यक्तियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल उक्त जमीन पर एसडीएम सकलडीहा ने स्टे लगा रखा है। मैं प्रशासन से अपने जमीन पर अतिक्रमण कारियों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को ध्वस्त कराने की मांग करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button