उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : सिगरा स्टेडियम में 22 फरवरी से जेएसके प्रीमियर लीग (JPL) 2026 का आगाज

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। सिगरा स्टेडियम में 22 फरवरी को सुबह 8 बजे से जेएसके प्रीमियर लीग (जेपीएल) 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग की टीमें भाग लेंगी। उक्त जानकारी विवान डायमंड ज्वेलर्स महमूरगंज के परिसर मे आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जेएसके के पदाधिकारीयों एवं प्रमुख संजीव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दी।

संजीव अग्रवाल ने बताया कि पहला मैच वीआईएमएस बनाम श्रीजी सिंघम, दूसरा मैच श्याम कुंज बनाम विवान, तीसरा मैच कुबेर बनाम ग्रीन सोलर, चौथा मैच विश्वनाथ बनाम श्रीजी इंडिया, पांचवां मैच मैच 1 के विजेता बनाम मैच 2 के विजेता, छठवां मैच 3 के विजेता बनाम मैच 4 के विजेता तथा फाइनल मुकाबला मैच 5 के विजेता बनाम मैच 6 के विजेता के बीच खेला जाएगा। इसी प्रकार से महिला टीम की पहला मैच ऐपरा बनाम शारदा मिस्टर बनारस, दूसरा मैच – दजल क्वीन्स बनाम पॉपुलर, तीसरा मैच यू क्लीन बनाम पशुपतिनाथ, चौथा मैच कृष्णा डेकोर बनाम सागर क्वीन्स।

फाइनल मुकाबला मैच 5 के विजेता बनाम मैच 6 के विजेता के बीच होगा। फाइनल विजेता टीम को जेएसके प्रीमियर लीग टूर्नामेंट ट्राफी प्रदान की जाएगी। पत्रकार वार्ता में संजीव अग्रवाल, अमित सोनी, प्रदीप कुमार उपाध्याय सहित दर्जनों सदस्य गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button