विशिष्ठ गणमान्य जनों की उपस्थिति में गंगा आरती का शुभारंभ

Shekhar Pandey
वाराणसी । चैत्र नवरात्रि के पावन प्रथम दिवस, विक्रम संवत 2083 के शुभ अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा संचालित गंगा आरती का भव्य शुभारंभ गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दिव्य क्षण की प्रतीक्षा सम्पूर्ण विश्वेश्वर भक्तों को लंबे समय से थी। गंगा आरती में रविंद्र जायसवाल, नीलकंठ तिवारी,धर्मेंद्र सिंह,अवधेश सिंह, मंडलायुक्त एस राज लिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार वह अन्य विशिष्ट गणमान्य जनों की उपस्थिति रही I आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने करताल ध्वनि तथा “जय माँ गंगा” के जयघोष से सम्पूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गंगा तट पर उपस्थित जनसमूह ने अत्यंत श्रद्धा एवं आस्था के साथ आरती में सहभागिता कर आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया।




प्रथम दिवस पर ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे तथा माँ गंगा की आरती में अपना विशेष योगदान प्रदान किया। इस आयोजन ने भक्ति, श्रद्धा और सांस्कृतिक परंपरा का अनुपम संगम प्रस्तुत किया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा यह आयोजन जनमानस की आस्था को सुदृढ़ करने तथा सनातन परंपराओं के संरक्षण एवं नवीन पुनीत कार्यों के नवाचार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण प्रयास है।


