श्री दयानन्द बाल विद्या मंदिर के प्रबंधक राजकुमार बने उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ के वाराणसी मंडल उपाध्यक्ष
Shekhar Pandey
वाराणसी। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री सुशील सिंहा ने पत्र जारी कर वाराणसी के लेढूपुर स्थित श्री दयानन्द बाल विद्या मन्दिर जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक राजकुमार को प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कलापों को देखते हुए वाराणसी मण्डल का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

आपको वाराणसी मण्डल के अन्तर्गत वाराणसी जिले का प्रभारी बनाते हुए अपेक्षा किया जाता है कि वाराणसी जनपद कार्यकारिणी सहित जनपद के अन्तर्गत आने वाले सभी ब्लॉकों के पदों पर एक माह में योग्य कर्मठ शिक्षकों, कर्मचारियों, प्रधानाध्यापक एवं प्रबन्धक का चयन करते हुये प्रदेश कार्यकारिणी को प्रस्तुत करेंगें तथा निर्धारित कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी का सहयोग करेंगें।


आप वाराणसी मण्डल के मान्यता प्राप्त स्कूलों की समस्याओं के समाधान हेतु आवाज बुलन्द करेंगें, संघर्ष करेंगें और संघ के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए अपना योगदान देंगें। पत्र प्राप्ति के बाद राजकुमार ने उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ के समस्त पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि संगठन के प्रति समर्पित और निष्ठावान रहकर कार्य कर संगठन को मजबूत करेंगे।



