काशी कामरूप मठ में कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्रि अनुष्ठान शुरू

Shekhar Pandey
वाराणसी। काशी के दशाश्वमेध स्थित बंग समाज के दंडी स्वामीयों की अति प्राचीन कामरूप मठ आश्रम परिषर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर कलश स्थापना कर मां भगवती गौरी की विधी -विधान से नौ दिवसीय अनुष्ठान की आरंभ किया गया। इस अवसर पर मठ के मंहत दंडी स्वामी शुद्धानंद तीर्थ महाराज ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आश्रम परिसर में वैदिक ब्राह्मण द्वारा कलश स्थापना कर माँ जगत जननी भगवती का आवाहन किया जा रहा है। मान्यता है कि चैत्र प्रतिपदा से ही सृष्टि का आरंभ हुआ है। इन नौ दिनों वातावरण में मां भगवती की ऊर्जा का संचार होने से सभी भक्तजन नौ दिनों तक मां का उपासना कर विश्व में सुख-शांति एवं मंगल की कामना करते हैं।



सनातन धर्म में सभी को चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र मे शुद्ध मुहूर्त में शास्त्रीय विधि से कलश स्थापना कर अखंड ज्योत जलाकर मां भगवती की आवाहन करना चाहिए। माँ की उपासना करने वालों के घर-परिवार में सुख, शांति व स्मृद्वि तो बढ़ती ही तथा मां भगवती की कृपा से मोक्ष की प्राप्ती भी होता है। मेरी ओर से सभी देशवासियों को नवसंवत्सर एवं चैत्र नवरात्री की हार्दिक शुभकामनाएं।


