Varanasi : राजीव गांधी शहादत दिवस पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को किया नमन

Shekhar pandey
वाराणसी। दिनांक 21 मई, पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की शहादत दिवस पर जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस जनों ने मैदागिन चौराहे स्थित स्व राजीव गांधी के प्रतिमा पर जलाभिषेक कर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से करते हुए कहा कि अपनी दूरगामी सोच से आधुनिक भारत का सपना गढ़ने वाले युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें हम कांग्रेसजन श्रद्धांजलि अर्पित करते है। युवाओं को सशक्त, स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाने की उनकी नीतियों ने भारत को तकनीकी और डिजिटल युग की ओर अग्रसर किया।उनके ऐतिहासिक निर्णयों ने भारत को वैश्विक मंच पर एक सशक्त, सुदृढ़ और सम्मानित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की दिशा दिखाई। देश उनके अद्वितीय समर्पण के लिए सदैव ऋणी रहेगा।आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी का योगदान अविस्मरणीय है। उनकी दूरदर्शिता, विज्ञान-प्रौद्योगिकी और युवा सशक्तिकरण की सोच आज भी हमें प्रेरणा देती है। देश के लिए उनकी कुर्बानी को देश हमेशा याद रखेगा।
उक्त कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रमोद पाण्डेय, फ़साहत हुसैन बाबू, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, गुलशन अली, डॉ राजेश गुप्ता, सजीव सिंह, सतनाम सिंह, गणेश शंकर पाण्डेय, राजीव राम, सैय्यद हसन, हाजी इस्लाम, राजेश त्रिपाठी, अनुराधा यादव, असलम खां, प्रमोद वर्मा, नरसिंह दास, राजेन्द्र गुप्ता, संतोष मौर्य, अब्दुल हमीद डोडे, खालिद सिद्दीकी, सदानन्द तिवारी, मनोज वर्मा मनू, आकाश त्रिपाठी, बेलाल अहमद, हिमांशु धनवस्त, रामजी गुप्ता, अनिल पटेल, प्रमोद यादव, विशाल तिवारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।



