Varanasi : चौबेपुर पुलिस टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के द्वारा चोरी/लूट/नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मुखबिर की सूचना पर विभिन्न धाराओं से संबंधित का सफल खुलासा करते हुए चुराई गयी एक मोटरसाइकिल के साथ वांछित अभियुक्त राजू पटेल पुत्र लालता पटेल निवासी ग्राम रामूपूरा बरियासनपुर थाना चौबेपुर वाराणसी को आज रविवार 20.जुलाई को समय करीब 12.15 बजे बरियासनपुर अंडरपास थाना चौबेपुर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दिनांक 20.07.2025 को वादी मुकदमा ने सर्वोदय मन्दिर के पास से अज्ञात चोर द्वारा मोटरसाइकिल चुरा लेने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना चौबेपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ०नि० चन्द्रमोहन यादव द्वारा सम्पादित की जा रही है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा उ0नि0 रोहित सिंह उ0नि0 अवधेश कुमार उ0नि0 हरिवंश राम हे0का0 अखिलेश यादव हे0का0 जितेन्द्र कुमार शामिल रहे ।



