उत्तर प्रदेशचंदौली

UP : चंदौली पुलिस द्वारा मनचलों व शोहदों के विरूद्ध चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान _

Shekhar pandey

Advertisements

चन्दौली , निष्पक्ष काशी । अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मार्डिया व पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी वैभव कृष्ण द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, व अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) अपर पुलिस अधीक्षक सदर के निर्देशन, समस्त क्षेत्राधिकारी गण के कुशल मार्गदर्शन में समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों व जनपदीय एंटी रोमियो टीम द्वारा मनचलों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

थानों की महिला पुलिसकर्मियों व जनपदीय एंटी रोमियो पुलिस टीम द्वारा सादे वस्त्र में बस/आटो स्टैण्ड, मंदिरों, बाजारों, प्रमुख मार्गों/ सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मनचलों चेकिंग कर कार्यवाही की गयी। उपरोक्त विशेष चेकिंग अभियान के दौरान महिलाओं और बलिकाओं को जागरूक करने के साथ बेवजह घुमने वाले शोहदों/मनचलों को कड़ी चेतावनी देने के साथ 102 शोहदों/मनचलों के विरूद्ध सम्बन्धित थानों द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही अन्तर्गत धारा 126/135 बीएनएसएस तथा 28 अभियुक्तों के विरुद्ध 296 BNSS में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button