Chandauli : मुख्यमंत्री द्वारा नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु समर्पित मिशन शक्ति का हुआ शुभारंभ

Shekhar pandey
चन्दौली , निष्पक्ष काशी । नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु समर्पित ‘मिशन शक्ति-5.0’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के सभी 1,647 थानों में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन किया गया। साथ ही मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित SOP पुस्तिकाओं का विमोचन एवं विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी संपन्न हुआ।

उक्त कार्यक्रम को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों व पुलिस कार्यालयों पर बड़ी स्क्रीन के माध्यम से जनपद के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ देखा गया। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार मिशन शक्ति-5.0 कार्यक्रम से जुड़े सभी बिंदुओं का कड़ाई से अनुपालन कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।



