Varanasi : काशी की सांस्कृतिक परंपरा और सात्विक व्यंजनों का संगम बना “इच्छा स्वाद” रेस्टोरेंट

Shekhar pandey
वाराणसी। महमूरगंज स्थित होटल बालाजी पैलेस में मल्टी क्यूज़ीन रेस्टोरेंट “इच्छा स्वाद” का रविवार को भगवतभूषण पूर्वाचार्य पंडित श्रीनाथ शास्त्री एवं वैदिकपधिक अनुराग शास्त्री के कर-कमलों द्वारा भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बालाजी पैलेस ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी संजय लोहिया ने बताया कि बालाजी पैलेस अध्यात्म नगरी काशी की धर्म एवं वैदिक धरोहर को संजोने के साथ-साथ अपने अतिथियों को यथोचित आतिथ्य देने हेतु प्रतिबद्ध है। इस रेस्टोरेंट में अतिथियों को चाइनीज, इटालियन, साउथ इंडियन, राजस्थानी कॉन्टिनेंटल एवं बनारसी नाश्ता आदि व्यंजनो को शुद्ध एवं सात्विकता के साथ ही उचित मूल्य पर उपलब्ध कराएंगे।


हम होटल में एक गौशाला भी संचालित करते हैं एवं अपनी आय का एक हिस्सा कन्याओं की शिक्षा, गो सेवा, निःशुल्क होमियोपैथी दवा वितरण, दिव्यांगों के दर्शन हेतु ई रिक्शा सेवा पर भी व्यय करते हैं। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को हम रेस्टोरेंट में तुलसी दिवस मना रहे हैं, जहां हम अपने अतिधियों को विशेष सनातन व्यंजन परोसेंगे एवं काशी की संस्कृति को प्रदर्शित करेंगें। पैलेस के काशी प्रबंध निदेशक अनुराग चांदवासिया ने बताया कि हर उम्र के लोगों के हिसाब से मेनू है, बनारस आने वालो के लिए बनारसी नाश्ता तथा युवा वर्ग के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजन जो विशेष आकर्षित करेगा, हम अच्छी सेवा से सबका दिल जीतने का प्रयास करेंगे। संस्थान के विपुल बंका ने संतो का अंगवस्त्र देकर सम्मान तथा सभी अतिथियों का स्वागत कर अंत मे धन्यवाद ज्ञापन किया।



