Varanasi : सिगरा स्टेडियम में माहेश्वरी खेल महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन

Shekhar Pandey
वाराणसी। सिगरा स्टेडियम में भव्य माहेश्वरी खेल महोत्सव 2025 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के 250 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस खेल महोत्सव का उद्देश्य समाज में खेल भावना, स्वस्थ जीवनशैली एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्रीमती नीलू मिश्रा एवं समाज के अध्यक्ष किशोर मूंदडा, जीतू चांडक द्वारा दीप प्रज्जवलन कर राष्ट्र गान से किया गया। इस अवसर पर नीलू मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का भी निर्माण करते हैं।

किशोर मुंदडा एवं जीतू चांडक ने बताया कि महोत्सव में विशेष बात यह रही कि इसमें 4 वर्ष के बच्चों से लेकर 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठजन के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। महेश्वरी क्लब के अध्यक्ष जीतू चांडक एवं सचिव अमित चांडक, सोनिया मारु के नेतृत्व में आयोजित इस महोत्सव में कार्यक्रम निदेशक आनंद झंवर, प्रवीर बजाज, कमल राठी, अनिल झंवर, मनीष दुजारी, श्रीमती शीतल मारु, निलेश चांडक एवं राहुल कोठारी का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में सर्वश्री गौरी शंकर नेवर, मांगीलाल सारडा, लाला चांडक, महेश माहेश्वरी (झंवर) ने आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माहेश्वरी खेल महोत्सव 2025 ने समाज को एक सूत्र में बांधते हुए खेल, स्वास्थ्य एवं एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन विजेताओं को पदक एवं प्रमाण पत्र सभी प्रतिभागियों, आयोजकों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।



