रोहनिया में किया न्यू सेल्टास लॉन्च, प्रीमियम फीचर्स के साथ भारतीय बाज़ार में एंट्री
Shekhar Pandey
वाराणसी। किया इंडिया ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी “किया न्यू सेल्टास” को भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया है। यह लॉन्च रोहनिया स्थित कबीर केआईए शोरूम पर किया गया, जहाँ नए मॉडल का औपचारिक अनावरण हुआ। इस मौके पर किया इंडिया के एरिया सेल्स मैनेजर अश्विनी श्रीवास्तव, कबीर किया डीलरशिप के मैनेजिंग डायरेक्टर सचिन तलवार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने फीता काटकर “किया न्यू सेल्टास” का उद्घाटन किया।


कंपनी के अनुसार किया न्यू सेल्टास को पहले की तुलना में और अधिक प्रीमियम, सुरक्षित और आरामदायक बनाया गया है। यह एसयूवी अब नए ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो पहले से अधिक मजबूत स्ट्रक्चर प्रदान करता है, जिससे वाहन की टेबिलिटी और सेफ्टी में सुधार हुआ है।किया न्यू सेल्टास में-डिज़ाइन और फीचर्स में उल्लेखनीय सुधार, ड्राइविंग एक्सपीरियंस पहले से बेहतर, पिछले मॉडल की तुलना में 95 मिमी अधिक लंबाई, केबिन स्पेस और लेगरूम बढ़ाकर 80 मिमी तक अधिक किया गया है।

कंपनी के अनुसार किया न्यू सेल्टास की एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत ₹10.99 लाख रखी गई है। डिज़ाइन, फीचर्स और कंफर्ट के लिहाज़ से यह एसयूवी अब पहले से अधिक प्रीमियम सेगमेंट में आती है। जनरल मैनेजर चंदन सिंह ने बताया कि न्यू सेल्टास ग्राहकों को बेहतर सेफ्टी कम्फर्ट और आधुनिक तकनीक का अनुभव देगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से शोरूम के डायरेक्टर सचिन तलवार, जनरल मैनेजर चंदन सिंह, सेल्स मैनेजर योगेंद्र सिंह एवं समस्त सेल्स स्टाफ उपस्थित थे।



