उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : 32वां श्री श्याम निशान महोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। श्री श्याम ध्वजा शोभायात्रा समिति द्वारा 32वां निशान महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ रविवार, 22 फरवरी 2026 को महमूरगंज स्थित श्री बालाजी पैलेस, रघुनाथ नगर में आयोजित किया जाएगा।

बालाजी पैलेस के ट्रस्टी मुख्य संजय लोहिया ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे ज्योत प्रज्वलन के साथ होगा। इसके उपरांत कटनी से पधारे नंदू भैया एवं उनके साथियों द्वारा संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। सुबह 11:30 बजे से भजन गंगा का शुभारंभ होगा, जिसमें भक्तजन भजनों की मधुर धुनों पर बाबा श्याम की भक्ति में सराबोर होकर उत्सव मनाएंगे।

सांय 4:30 बजे से भव्य निशान शोभायात्रा प्रारंभ होगी। शोभायात्रा में चार हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा श्याम के निशान (ध्वजा) लेकर नगर भ्रमण करते हुए श्याम मंदिर, लक्सा के लिए प्रस्थान करेंगे। काशी की पावन धरा पर खाटू धाम जैसा अलौकिक दृश्य साकार होगा। केसर, गुलाल एवं पुष्प वर्षा के बीच रथ पर विराजमान बाबा श्याम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। आयोजन समिति सहित अनुराग चांदवासिया प्रबंध निदेशक बालाजी पैलेस काशी ने समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर इस दिव्य महोत्सव का लाभ लेने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button