उत्तर प्रदेशवाराणसी

रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा के निःशुल्क नेत्र शिविर में 180 की जांच, 60 मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा द्वारा राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत निःशुल्क मोतियाबिंद परीक्षण व ऑपरेशन शिविर का आयोजन आज रविवार, 22 फ़रवरी 2026 को प्रातः 9 बजे से 1 बजे तक नियार रोड, कटारी, चोलापुर स्थित स्प्रिंग डेल एकेडमी में किया गया। जिसमें आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल के डाक्टरों की टीम द्वारा 74 पुरुषों एवं 106 महिलाओं सहित कुल 180 लोगों के आंखों का परीक्षण किया गया। जिनमें 60 लोगों को मोतियाबिंद से ग्रस्त पाया गया।

शिविर के बाद आपरेशन के लिए बसों द्वारा आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल, हरहुआ भेज कर भर्ती कराया गया। जहां इन मरीज़ों का सोमवार को लेंस प्रत्यारोपण विधि से निःशुल्क आपरेशन किया जाएगा। आपरेशन के पश्चात दवा आदि के साथ मंगलवार को बस द्वारा शिविर स्थल पर पहुंचाया जाएगा। ज्ञातव्य हो कि मोतियाबिंद के चयनित मरीज़ों की जाँच, आपरेशन, हास्पिटल में रहना, खाना व दवा आदि सभी निःशुल्क है।
शिविर के पश्चात लोगों को आँखों की देखभाल के लिए जागरूक किया गया। शिविर के दौरान स्कूल के अध्यापक, अध्यापिकाओं का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष अजय कुमार व धन्यवाद सचिव ज्ञानेश सेठ तथा संयोजन मनोज अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्थापक अध्यक्ष रविशंकर सिंह, प्रशान्त नागर, अनूप नागर, अम्बरीश निगम, आनन्द बर्मन, विवेक वर्मा, अरविंद विनोद अग्रवाल, अवधेश वर्मा, गिरीश चंद्र, चन्द्रशेखर वर्मा, विजय अग्रवाल, आशुतोष गुप्ता, धीरज जैन आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button