दिनबंधु दीनानाथ के दर लगेगा खाटू श्याम दरबार

Nispaksh kashi
वाराणसी। काशी नगरी में गोला दीनानाथ मंडी स्थित दिनबंधु दीनानाथ मंदिर में होने जा रहा भव्य श्री श्याम कीर्तन। आयोजक । इस संबंध में श्रवण केशरी व उद्देश्य केशरी ने बताया कि आगामी 25-अप्रैल-2026 दिन शनिवार को मंडी स्थित दिनबंधु मंदिर में बाबा श्याम का भव्य कीर्तन होगा जिसमें बाबा श्याम का भव्य दरबार लगेगा, भजनों का प्रवाह होगा, प्रसाद सेवा होगी। यह कीर्तन श्री श्याम दरबारी मंडल के सानिध्य में संचालित होगा जिसमें चितौढ़गढ़ राजस्थान से प्रसिद्ध भजन गायक अभिषेक जी माहेश्वरी को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम हनुमान चालीसा के साथ प्रारम्भ किया जायेगा। आयोजक श्रवण केशरी, उद्देश्य केशरी व दरबारी मंडल प्रमुख अतुल अग्रवाल श्याम के दास, प्रधानमंत्री सौरभ अग्रवाल, दरबारी मंडल मुख्य प्रभारी शैलेश गुप्ता, सहायक प्रभारी इंद्रजीत गुप्ता की उपस्थिति थी।






