उत्तर प्रदेशवाराणसी

काशी गौशाला से मां गवरजा की भव्य शोभायात्रा, विभिन्न स्थानों पर हुई महा आरती और स्वागत

Nispaksh kashi

Advertisements

वाराणसी। गवरजा माता उत्सव समिति की ओर से शनिवार को गोलघर स्थित काशी गौशाला से मां गवरजा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई‌।

शोभायात्रा बुलानाला, नीचीबाग, चौक, बांसफाटक, गोदौलिया पर पहुंचने पर मारवाड़ी सेवा समिति एवं राजस्थान ब्राह्मण मंडल के संयुक्त तत्वाधान में रमेश कुमार चौधरी, सुरेश तुलस्यान, श्री नारायण खेमका, गोकुल शर्मा, वेद मूर्ति शास्त्री, महेश झुनझुनवाला, उमाशंकर अग्रवाल, विनय चौधरी, महेश पोद्दार, सुनील शर्मा, पिंटू शर्मा ने मां गवरजा की गंगा की तर्ज पर महा आरती उतारी। संयोजन समिति के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, मंत्री राम बुबना का माल्यार्पण कर स्वागत किया व पुष्प वर्षा कर भक्तों में प्रसाद वितरण किया।

गिरिजाघर होते हुए लक्सा स्थित मारवाड़ी समाज भवन के आगे शोभायात्रा का स्वागत संस्था के अध्यक्ष अनूप सराफ, प्रधानमंत्री पवन कुमार अग्रवाल, महेश चौधरी, मनीष गिनोडिया ने पुष्प वर्षा किया और सभी भक्तो को शरबत पिलाया। लक्ष्मीकुंड स्थित श्याम मंदिर पहुंचने पर शोभायात्रा में आई गवरजा माता की मूर्ति रखी गई वहां राजस्थानी व हरियाणवी समाज को युवतियों ने उनकी पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button