मिर्जामुराद के राउंड टेबल अभिनव विद्यालय में 8 नए कक्षाओं वाले स्कूल ब्लॉक का भव्य लोकार्पण

Shekhar Pandey
वाराणसी। मिर्जामुराद स्थित राउंड टेबल अभिनव विद्यालय में रविवार को वाराणसी राउंड टेबल 196 एवं वाराणसी लेडीज़ सर्कल 129 द्वारा निर्मित 8 नए क्लासरूम वाले स्कूल ब्लॉक का भव्य लोकार्पण किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में टेब्लर विष्णु प्रभाकर (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राउंड टेबल इंडिया), टेब्लर निखिल अग्रवाल (एरिया चेयरमैन, एरिया 8) एवं सर्कलर प्रगति गुप्ता सक्सेना (राष्ट्रीय सचिव, लेडीज़ सर्कल इंडिया) उपस्थित रहे। इस अवसर पर वाटपावर फाउंडेशन की निदेशक श्रीमती स्मृति का इस परियोजना में महत्वपूर्ण योगदान के साथ ही अन्य दानदाताओं में देव शंकर पांडे, अभिनव पांडेय, स्वैताभ पांडे, अंकित अंग्रवाल, श्रीमती अपर्णा एवं रवि नारायण ने भी इवेंट की गरिमा बढ़ाई।समारोह में वक्ताओं ने कहा कि समाज में बड़े बदलाव हमेशा छोटे-छोटे प्रयासों से ही संभव होते हैं। राउंड टेबल इंडिया एवं लेडीज़ सर्कल इंडिया के “फ्रीडम थ्रू एजुकेशन” मिशन के तहत यह विद्यालय सैकड़ों बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को संवारने का कार्य कर रहा है। विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना, समूह गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को भावनात्मक एवं प्रेरणादायक बना दिया। इस दौरान दानदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने नए भवन का अवलोकन किया तथा बच्चों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान बच्चों को स्कूल बैग एवं अल्पाहार भी वितरित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में वाराणसी राउंड टेबल 196 के चेयरमैन अशुतोष कुमार, वाराणसी लेडीज सर्किल 129 की चेयरपर्सन आस्था अग्रवाल, श्रीवत्स, इशिता अग्रवाल, अंचित ठुकराल, शुभी अग्रवाल एवं प्रोजेक्ट से जुड़े दर्श अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर मंच का संचालन पूर्व राउंड टेबल चेयरमैन धवल प्रकाश अग्रवाल ने किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में प्रारंभ हुआ यह प्रकल्प आज 32 कक्षाओं तक विस्तारित हो चुका है, जिसमें लगभग 435 बच्चे (228 बालक एवं 207 बालिकाएं) शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। यह एक भवन का लोकार्पण नहीं, बल्कि सैकड़ों सपनों को उड़ान देने की दिशा में एक सशक्त कदम है।लोकार्पण में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे जिसमे से अशोक गुप्ता, अनिल गुप्ता, शेषपाल गर्ग, विनम्र अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, मनु धवन, प्रशान्त गुप्ता एवं संस्था के अन्य मेंबर्स भी थे।


4664567464271195910.jpg)



