उत्तर प्रदेशवाराणसी

स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी का पदग्रहण समारोह संपन्न, घनश्याम सेठ ‘बच्चा’ ने अध्यक्ष पद की ली शपथ

Shekhar Pandey

Advertisements

काशी। स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी द्वारा रविवार को गोलघर स्थित काशी पत्रकार संघ के “गर्दे सभागार” में पदग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक व पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी थे। अतिथियों का स्वागत निवर्तमान अध्यक्ष कमल कुमार सिंह एवं मुख्य अतिथि को कमेटी की ओर से अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा मंचासीन संरक्षक गण का भी अंगवस्त्र से सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि ने कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष घनश्याम सेठ “बच्चा”, महामंत्री राजू वर्मा तथा कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई एवं नये पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर मनोनयन पत्र व बैज प्रदान किया गया। अध्यक्षता करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष घनश्याम सेठ “बच्चा” ने कहा कि कमेटी के अध्यक्ष का दायित्व जो मुझे सौंपा गया है, पूरा प्रयास होगा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर इस बार की “बाबा कालभैरव जी के स्वर्ण रजत प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा” को ऐतिहासिक रूप प्रदान किया जा सके। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ नीलकंठ तिवारी ने कमेटी के नए पदाधिकारी को शुभकामना देते हुए कहा कि नए पदाधिकारी मनोनीत होने के पश्चात समाज, प्रदेश एवं राष्ट्र के प्रति भी उनका कर्तव्य और दायित्व बढ़ जाता है। समारोह में गुलाब की पंखुड़ियों से होली भी खेली गई। संचालन पूर्व पार्षद व सलाहकार सदस्य किशोर कुमार सेठ, धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अनुज गौतम ने दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षकगण गंगाराम, विनोद कुमार सेठ, श्याम सुंदर सिंह, रवि सर्राफ, कृष्ण कुमार सेठ “बच्चू”, निवर्तमान अध्यक्ष कमल कुमार सिंह, मुरली मनोहर सिंह, डाॅ कैलाश सिंह विकास, अशोक वर्मा, रविशंकर सिंह, एड दुर्गा प्रसाद सेठ, ईश्वर दयाल सिंह सेठ, अनुज गौतम बंटी, सत्यप्रकाश सेठ, श्याम कुमार सर्राफ, सत्यनारायण सेठ, सतीश कुमार सिंह, विक्रम सिंह, अमित सोनी मंटू, जनार्दन वर्मा, एड० सुरेंद्र सेठ, अवधेश सेठ, प्रताप सिंह, संदीप सेठ, रूपा गौतम, सुनिति सिंह, दिव्या सिंह, सुनंदा सेठ, ईशा सेठ सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button