उत्तर प्रदेशवाराणसी

महिलाओं और बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों को लेकर चंदौली पुलिस अत्यंत गंभीर

Nispaksh kashi

Advertisements

चंदौली । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान -5.0 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा आज महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के लिए एक भव्य जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को क्षेत्राधिकारी सकलडीहा, स्नेहा तिवारी व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर, अरूण कुमार सिं द्वारा थाना मुगलसराय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली थाना मुगलसराय से शुरू होकर थाना अलीनगर पर समापन हुआ। इस दौरान समाज के हर वर्ग तक नारी सशक्तिकरण का संदेश पहुँचाने का माध्यम बनी।

क्षेत्राधिकारी सकलडीहा ने कहा कि पुलिस विभाग महिलाओं और बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों को लेकर अत्यंत गंभीर है और उनकी सेवा में सदैव तत्पर है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने वूमेन पावर लाइन 1090, इमरजेंसी सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, 1930, 181, 102, 108, 101 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी और इनका उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थानों पर मिशन शक्ति केन्द्र स्थापित हैं। इन केन्द्रों पर उप निरीक्षक, महिला मुख्य आरक्षी एवं महिला आरक्षी की नियुक्ति हैं, जो महिला की समस्यों की सुनवाई एवं त्वरित निस्तारण हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं। पीड़िता को सम्मानजनक व्यवहार व त्वरित विधिक सहायता उपलब्ध कराना इन केन्द्रों का प्रमुख उद्देश्य है।
साथ ही यह भी बताया गया कि महिला बीट अधिकारी, एंटी रोमियो टीम एवं महिला सुरक्षा विशेष दल* निरंतर गाँवों, कस्बों, बाजारों, बस स्टैंड, स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाकर चौपाल, संवाद व जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के माध्यम से महिला एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। द्वितीय चरण के दौरान साइबर सुरक्षा जागरूकता पर भी विशेष बल दिया जाएगा। महिलाओं व बालिकाओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित प्रयोग, ऑनलाइन फ्रॉड व साइबर अपराध से बचाव के संबंध में प्रशिक्षित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय,संतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक अलीनगर, अनिल कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक यातायात,सत्यप्रकाश यादव, प्रभारी निरीक्षक महिला सहायता प्रकोष्ठ, सुरेन्द्र यादव सहित अन्य अधिकारी व भारी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button