उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : आओ सखी तीज मनाएं”: श्री गणपति अक्स फाउंडेशन ने सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया तीज महोत्सव

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। श्री गणपति अक्स फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया “आओ सखी तीज मनाएं ” सावन थीम पर आयोजित तीज कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ कर भाग लेकर पुरस्कार जीते। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मीना परसरामका, विशिष्ठ अतिथि उमा झुंझनूवाला, कोमल सेठ, राजकुमारी अग्रवाल एवं रूपम सर्राफ रही। संस्था की अध्यक्ष ऋतु जैन ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम के साथ तीज उपहार प्रदान कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात पांच वर्षीय नन्हीं आराध्या ने सुंदर गणेश वंदना, डांस कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में कजरी प्रतियोगिता में दीप्ति अग्रवाल, दिव्या बाजपेई, मनीषा अग्रवाल, ऋतु जैन ने भाग लेकर अपनी सुंदर प्रस्तुति से लोक संस्कृति को बढ़ावा दिया और पुरस्कार जीते। वही पंक्चुअलिटी गेम में हंसी, मज़ाक, मस्ती के साथ सबने गेम खेला, विजेताओं ने बाजी मारी।

सुंदर लाल साड़ीयों में सजी-धजी महिलाओं ने सोलह श्रृंगार के साथ तीज क्वीन प्रतियोगिता में भाग लिया, तीज क्वीन का खिताब नीलम पोद्दार के नाम रहा। तीज क्वीन को ताज और सैश पहनाकर आकर्षक उपहार प्रदान किया गया। संस्था की सदस्य रजनी अग्रवाल एवं शिल्पी सेठ द्वारा बीच-बीच में कई मजेदार गेम खिलाए गए और विजेताओं को गिफ्ट दिए गए। सावन और बारिश के गीतों के बीच रेनी-रेनी रैंप वॉक प्रतियोगिता में चश्मा, कैप और छतरी के संग मनमोहक अंदाज में प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में संस्था द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया वही सभी महिलाओं को एक समान तीज उपहार भी प्रदान किया। चटपटे व्यंजनों के साथ सबने कार्यक्रम का आनंद उठाया।

संस्था की अध्यक्ष ऋतु जैन ने बताया कि संस्था का उद्देश्य अपनी संस्कृति व संस्कार की धरोहर को संजोते हुए आजकल की आधुनिकता में विलुप्त होती जा रही अपनी परम्पराओं और तीज त्यौहार को जीवित रखना है और आने वाली अगली पीढ़ी को इसी उत्साह और प्रेम से इन सभी त्यौहारों को परंपरागत विधि से मनाने के लिए प्रेरित करना है। हम लोग निस्वार्थ सामाजिक सेवा भाव से जुड़े हुए हैं और समय-समय पर “जागो और जगाओ की अलख जगाते हुए ” अपने सदस्यों के संग वृक्षारोपण , दिव्यांग बच्चों, बुजुर्ग महिलाओं एवं जरूरतमंदों की सहायता हेतु कार्यक्रम आयोजित करते हैं। तीज कार्यक्रम में मोना श्रीवास्तव, शिल्पी सेठ, रजनी अग्रवाल, बबीता पोद्दार, सीमा शाह, कविता अग्रवाल, दुर्गा झुंझनू वाला, काजल विश्वकर्मा, कविता जैन, स्नेहलता केजरीवाल, चेतना इत्यादि सदस्यगण शामिल थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button