नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने वालाअभियुक्त को सिगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार =======

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन पर्यवेक्षण व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के कुशल निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक सिगरा के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना सिगरा पर पंजीकृत धारा 137 (2)65(1),87 बी0एन0एस0 व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त निक्की यादव पुत्र बीरबल यादव निवासी ग्राम पंडित पुरवा पो० बडागांव सुनसारी थाना शारदा नगर जिला खीरी, लखीमपुर उ0प्र0 उम्र करीब 20 वर्ष को अमूल डेरी कैण्ट थाना क्षेत्र सिगरा से दिनांक 21/07/2025 को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि आवेदिका द्वारा दिनांक 18/07/2024 को थाना सिगरा पर इस आशय का लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी पुत्री उम्र16 वर्ष दिनांक 16/07/2025 शाम से घर से लापता है हम लोगों ने काफी खोज-बीन किया पर कहीं पता नहीं चला जिसके सम्बन्ध में थाना सिगरा में अभियोग पंजीकृत है। पूछतांछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त निक्की यादव बता रहा है कि मैंने पीड़िता को शादी का प्रलोभन दिया था और कही दूर जाने की तैयारी में था कि आपने मुझे पकड़ लिया। अभियोग से सम्बन्धित पीडिता उम्र 16 वर्ष को पुलिस ने सकुशल बरामद किया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम सिगरा थाना प्रभारी
संजय कुमार मिश्र उ0नि0 प्रशान्त शिवहरे चौ०प्र० लल्लापुरा म०उप०नि० काजोल सिंह का0 प्रशान्त तिवारी सर्विलांस सेल हे0का0 जितेन्द्र सिंह का0 मृत्युंजय सिंह शामिल रहे ।



