उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : चौबेपुर पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास में फायरिंग करने के मामले में वांछित दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा चोरी/लूट/ नकबजनी की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर विभिन्न धाराओं से
सम्बन्धित वांछित दो अभियुक्तगण वीरेन्द्र सिंह पुत्र राजवन्त सिंह निवासी ग्राम बभनपुरा थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी अभिषेक सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बभनपुरा थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी को आज दिनांक 21सितंबर को समय करीब 12.10 बजे शंकरपुर अण्डर पास के पास थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी से गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे एक नजायज पिस्टल व जिन्दा कारतूस बरामद किया ।

पुलिस ने उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विगत 12.सितंबर को वादी मुकदमा ने अभियुक्तगण के द्वारा एक राय होकर वादी के दरवाजे पर आकर वादी के पुत्र पर फायरिंग कर घायल कर देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया गया, जिसके आधार पर थाना चौबेपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ०नि० रोशन कुमार राय द्वारा संपादित किया जा रहा है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा उ0नि0 रोशन कुमार राय का0 देवेन्द्र आर्या का0 रवि कुमार गौतम शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button