उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : अन्नकूट पर्व पर प्रथमेश, माता गौरा संग बाबा विश्वनाथ को लगाया गया भोग

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर मंगलवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में परंपरानुसार बाबा विश्वनाथ की पंचबदन चल प्रतिमा को महंत आवास (टेढ़ीनीम) से मंदिर ले जाकर अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह महंत आवास पर पंचबदन प्रतिमा के विशेष पूजन से हुई। पं. सुशील त्रिपाठी के आचार्यत्व में 11 वैदिक ब्राह्मणों ने वैदिक ऋचाओं के साथ पूजन संपन्न कराया। इसके पश्चात महंत वाचस्पति तिवारी ने विधिवत पूजा-अर्चना की और संजीव रत्न मिश्र (भानू मिश्र) ने बाबा का विशेष श्रृंगार किया।

श्रृंगारित प्रतिमा में भगवान प्रथमेश को गोद में और माता गौरा को दूसरी ओर विराजमान कराया गया। इसके बाद 11:30 बजे डमरू, शंखनाद और दक्षिण भारतीय वाद्य नादस्वरम् की ध्वनि के बीच प्रतिमा की आरती उतारकर शोभायात्रा के रूप में मंदिर के लिए प्रस्थान कराया गया।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रतिमा को मंदिर के गर्भगृह में विराजमान कर अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button