उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : सर्व वैश्य समाज ने दीपावली मिलन समारोह में किया वीर शहीदों को नमन, माता लक्ष्मी-अन्नपूर्णा का धन-धान्य रूपी आशीर्वाद पाया

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। नाटी इमली स्थित गणेश मंडपम में बुधवार, 22 अक्टूबर की सायंकाल सर्व वैश्य समाज द्वारा भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देश के वीर सपूतों को नमन करते हुए और शहीदों के नाम एक दीप समर्पित कर उनके बलिदान को श्रद्धांजलि देने के साथ आरंभ हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की आराधना और दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि माननीय मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने सपरिवार माता लक्ष्मी जी की भव्य आरती उतारी। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज का इतिहास स्वर्णिम रहा है और यह समाज आज भी उद्योग, व्यापार और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने उपस्थित जनों से देश और समाज के विकास में एकजुट होकर योगदान देने का आह्वान किया।

समिति के अध्यक्ष आर.के. चौधरी ने दीपावली को सनातन धर्म का प्रमुख पर्व बताते हुए कहा कि वैश्य समाज को संगठित होकर समाज सेवा और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए कार्य करना चाहिए।
महामंत्री दीपक बजाज ने कहा कि वैश्य समाज आज शिक्षा, उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष समारोह को आकर्षक बनाने हेतु लकी ड्रा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार LED टीवी, द्वितीय पुरस्कार फ्रिज, तृतीय पुरस्कार वाशिंग मशीन तथा 50 सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

कार्यक्रम में मंत्री रविन्द्र जायसवाल द्वारा समिति पदाधिकारियों, घटक अध्यक्षों, वार्ड कोऑर्डिनेटरों और अंतर्जातीय विवाह करने वाले जोड़ों को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल ने कहा कि यह दीपावली मिलन समारोह हर वर्ष भव्य रूप से आयोजित किया जाता है। इस वर्ष माता लक्ष्मी और माता अन्नपूर्णा का धन-धान्य रूपी खजाना वितरित किया गया, जिसे प्राप्त करने के लिए लोगों में अत्यधिक उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम में शंकरा बैंड की भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर श्रोता झूम उठे। सभी ने स्वादिष्ट चाट और भोजन प्रसाद का आनंद लिया।
कार्यक्रम का संचालन पवन अग्रवाल और महेश चौधरी ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से आर.के. चौधरी, दीपक कुमार बजाज, उमाशंकर अग्रवाल, सुरेश तुलस्यान, देव कुमार राजू, अशोक जायसवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, सुजीत गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, कृष्ण कुमार काबरा, प्रेम मिश्रा, घनश्याम जायसवाल, विनोद गुप्ता, नीरज पारिख, रजनीश कनौजिया, अजय जायसवाल, राजेश गुप्ता, मनीष गिनोडिया, अनिल गुप्ता, हेमदेव अग्रवाल, सत्यनारायण सेठ, संतोष गुप्ता, मनोज जायसवाल, विजय जायसवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button