Chandauli News: नौगढ़ क्षेत्र से लग्जरी कार के लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर की गई गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही

चंदौली । पुलिस अधीक्षक डॉ,अनिल कुमार द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अनिल कुमार यादव अपर पुलिस अधीक्षक (आप0) व कृष्ण मुरारी शर्मा क्षेत्राधिकारी नौगढ के पर्यवेक्षण में थाना नौगढ जनपद चन्दौली पुलिस टीम द्वारा लग्जरी कार लूट की घटना में सम्मिलित अपराधियों के विरूद्ध गैगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
बताया गया कि दिनांक 06.06.2023 को प्रात: 03:00 बजे जाइलो कार बुक कराकर रॉबर्ट्सगंज से मधुपुर के रास्ते चकिया जाने वाले मार्ग पर जमसोती के पास चालक का हाथ पैर बाध कर जंगल में छोडकर उसकी कार लूट कर ले जाने वाले अभियुक्तों अजीत कुमार पुत्र नन्दलाल गुप्ता नि0 ग्राम न्यू कालोनी अम्बेडकनगर वार्ड नम्बर 3 थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र उम्र 30 वर्ष व सदस्य.रवि कुमार उर्फ डाक्टर पुत्र दुर्गा प्रसाद गुप्त नि0 वार्ड नम्बर 2 दलित बस्ती राबर्टसगंज सोनभद्र उम्र 33 वर्ष धीरज रावत पुत्र स्व0 कैलाश नि0 ग्राम मुसफी रोड पूरव महाल वार्ड नम्बर 2 राबर्टसगंज सोनभद्र उम्र 32 वर्ष के विरुद्ध धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधि0 1986 पंजीकृत करते हुए दिनांक 23.05.2024 को थानाध्यक्ष नौगढ़ जितेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह थाना नौगढ़ उ0नि0 अवधेश सिंह उ0नि0 अनन्त कुमार भार्गव उ0नि0 रामभवन यादव उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा.हे0का0 सुबेदार सिंह हे0का0 बृजेश पाल का0 हे0का0 ऋतुराज का0 रोहित यादव.का0 श्याम शक्ति यादव शामिल रहे ।



