Chandauli : चन्दौली पुलिस ने एक लग्जरी कार से अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey
चंदौली, निष्पक्ष काशी । पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर अनंत चन्द्रशेखऱ, पुलिस अधीक्षक सदर व देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में संजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक चंदौली के कुशल नेतृत्व में सोमवार को चंदौली पुलिस टीम द्वारा लीलापुर फाटक के पास संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक होण्डा सिटी कार जिसका नम्बर JH02AW2279 है जिसमें चन्दौली से बिहार राज्य अवैध अग्रेजी शराब ले जाया जा रहा है। उक्त सूचना के आधार पर चंदौली पुलिस टीम द्वारा तत्काल मण्डी चौकी के सामने नेशनल हाईवे पर वाहन को रोककर पिछला गेट खोलकर चेक किया गया तो उक्त वाहन से 21.375 लीटर अलग-2 ब्राण्ड की शराब बरामद हुआ जिसमे से ब्लेडर की तीन बोतल 750ML, सिग्नेचर ब्राण्ड की 09 बोतल 750ML , आफटर डार्क 180ML की कुल 09 बोतल , रोयल स्टाग 180ML की कुल 16 , रोयल स्टाल 750ML कुल 02 की तथा सिग्नेचर 375ML कुल 07 बोतल बरामद हुआ। कार में चालक व चालक के बगल की सीट पर बैठे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान प्रेमप्रकाश पुत्र रामदेव सिंह निवासी आदर्श कालोनी करमा रोड थाना व जिला औरंगाबाद बिहार उम्र करीब 40 वर्ष व राजू कुमार सिंह पुत्र स्व0 विजय सिंह निवासी दुधमी पोस्ट तुरना थाना माली जिला औरंगाबाद बिहार उम्र करीब 26 वर्ष के रुप में हुई। पुलिस ने उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर धारा-60/63 उ0प्र0 उत्पाद शुल्क/आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम चंदौली थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह.उ.नि. रावेन्द्र सिंह का0 प्रियेश यादव शामिल रहे ।



