प्रभु यीशु जन्म की गवाह बनेगी 24 दिसंबर की सर्द रात ,अमन और शांति के साथ क्रिसमस मनाने का बिशप का ऐलान

वाराणसी। सर्द रात यीशु जन्म के मंचन की गवाह बनेगी। मध्यरात्रि में होने वाला यह आयोजन रात 10.30 से शुरू हो जायेगा। इसी के साथ देश दुनिया का मसीही समुदाय प्रभु यीशु की जहां आराधना कर के क्रिसमस पर्व के अगवानी करेगा वही क्रिसमस का यह पर्व नव वर्ष 2024 के पहले महीने 3 जनवरी तक जारी रहेगा। 24 की शाम यीशु जन्म के मंचन संग देश-दुनिया का मसीही समुदाय प्रभु यीशु की जहा आराधना कर के क्रिसमस पर्व की अगवानी करेगा वही क्रिसमस की तैयारी पुरी कर ली गई है। क्रिसमस मनाने को शहर बनारस तैयार है। वाराणसी धर्मप्रांत के अध्यक्ष, बिशप डॉ. यूजीन जोसेफ की अगुवाई में महागिरजा व बिशप हाउस में भी झांकी तैयार की गयी है। बिशप ने कहा कि क्रिसमस अमन और एकता के लिए जाना जाता है। हर बार हम लोग कोशिश करते हैं कि क्रिसमस पर कुछ नया करें। बिशप ने अमन और शांति के साथ क्रिसमस मनाने का ऐलान किया है।24 दिसम्बर की शाम महागिरजा समेत तमाम कैथोलिक चर्चाे में रात10.30 बजे से प्रार्थना सभा का आयेजन किया जाएगा। रात12 बजते ही फिजा में गूंजेगा..मैरी क्रिसमस, हैप्पी क्रिसमस। शहर के गिरजाघर व चर्च सजधज कर तैयार हैं। बिशप यूजीन ने बताया कि क्रिसमस के दिन जग का राजा ईसा मसीह धरती पर एक गरीब बालक के रूप में जन्मे थे। इसलिए भी इस पर्व को हम सब अमन, एकता और सादगी के साथ मनाते हैं। होगी आराधना, गूंजेगा कैरोल सेंट मेरीज महागिरजा में बिशप यूजीन जोसेफ जहां आराधना करायेंगे तो सीएनआई चर्च सेंट पॉल चर्च सिगरा में पादरी सैम जोशुआ सिंह, पादरी आदित्य कुमार, चर्च ऑफ बनारस में पास्टर बेनजान, लालचर्च में पादरी संजय दान, सेंट बेटल फुल गॉस्पल चर्च में पास्टर एंड्रू थामस, विजेता प्रेयर मिनिस्ट्रीज में पास्टर अजय कुमार यीशु मसीह के आगमन की अगवानी करेंगे। सेंट जांस महरौली में फादर हेनरी, सेंट जांस लेढूपुर में फादर सुसाई राज, ईश माता मंदिर शिवपुर में फादर राजा आराधना करायेंगे। सेंट जोसफ चर्च लोहता, फातेमा चर्च मवैया में भी क्रिसमस की तैयारियां पूरी हो गयी हैं।