Varanasi : काशी कामरूप मठ में तिरोधान-निर्वाण तिथि महोत्सव का भव्य समापन

Shekhar Pandey
वाराणसी। काशी कामरूप मठ दशाश्वमेध मे आयोजित दो दिवसीय तिरोधन, निर्वाण तिथि महोत्सव मे ब्रह्मलीन स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज एवं ब्रह्मलीन स्वामी बाणेश्वरानंद तीर्थ महाराज का तिरोधान पुजन के अंतर्गत 24 फरवरी, द्वितीय दिवस को भगवान पूर्णेश्वर महादेव का अभिषेक तथा गुरु जी के तैल चित्र को पालकी मे विराजमान कर शोभायात्रा मठ से निकली। शोभायात्रा नौका द्बारा राजेंद्र प्रसाद घाट से हरिशचंद्र घाट पहुंची।

हरिशचंद्र घाट से मणिकर्णिका घाट, नमो घाट होते हुए पुःन दशाश्वमेध घाट होते हुए भजन कीर्तन गाते हुए भक्तगण कामरूप मठ आकर संपन्न हुआ। दोपहर में गुरु चरण पादुका पूजन के बाद काशी के मठों से आये सैकडों संन्यासियों का समष्टि हुआ जिसमें स्वामी शुद्धानंद तीर्थ महाराज ने सभी संतों का पूजन कर फल, वस्त्र, मिठाई एवं दक्षिणा भेंट कर विदाई दी।


शाम को संगीत कार्यक्रम के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगद्गुरु स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती, मठ मंहत स्वामी शुद्धानंद तीर्थ, जपेश्वरानंद तीर्थ, आनंद स्वरूप मणिदीप स्वामी, ब्रह्मचारी सुधास्वामी, डॉ गणेश दत्त शास्त्री, डॉ विनोद राव पाठक, डॉ पवन कुमार शुक्ला, डॉ शंभु लाल शर्मा, प्रशांत शर्मा समेत देश भर से भक्तगणों ने कार्यक्रम में शामिल होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।



