उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : अजय राय ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से लिया आशीर्वाद, सरकार पर साधा निशाना

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केदारघाट स्थित उनके विद्या मठ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने संत समाज के सम्मान और सनातन परंपरा की रक्षा को लेकर कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मोदी-योगी सरकार सुनियोजित साजिश के तहत शंकराचार्य को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। शंकराचार्य का अपमान पूरे सनातन धर्म का अपमान है। शंकराचार्य भगवान के स्वरूप हैं। हम काशीवासी और हम कांग्रेसजन उनके साथ डटकर खड़े हैं। उनका अपमान हम सब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। सरकार को यह याद रखना चाहिए कि उसकी तानाशाही ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है। जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका माकूल जवाब देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि संतों और धर्माचार्यों की गरिमा को ठेस पहुंचाना भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा के खिलाफ है, काशी सदियों से संत परंपरा की पवित्र भूमि रही है, जहां संतों का सम्मान सर्वोपरि माना जाता है।

कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर तथ्य और प्रमाण के साथ जनता के बीच सच्चाई रखेगी। संत समाज शंकराचार्य की गरिमा की रक्षा के लिए हम कांग्रेसजन प्रतिबद्ध है कांग्रेस पार्टी निश्चित रूप से इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और संत समाज के सम्मान पर कोई समझौता नहीं करेगी। उक्त मौके पर राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, अनिल श्रीवास्तव, प्रजानाथ शर्मा, सतनाम सिंह, मनीष मोरोलिया, ओमप्रकाश ओझा, अरुण सोनी, राजीव गौतम, राजू राम, प्रमोद वर्मा, संतोष चौरसिया, सदानन्द तिवारी, आशिष तिवारी समेत दर्जनों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button