उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli News: राष्ट्रीय स्वयं संस्था संघ द्वारा फाग महोत्सव एवम सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

चंदौली । दीनदयाल नगर के सुभाषनगर स्थित स्वयंवर लॉन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा फाग महोत्सव एवं सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्र मुख्य मार्ग प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश राजेंद्र सक्सेना, जिला प्रचारक आशुतोष, रामकिशोर पोद्दार, डॉ अनिल यादव, संजय अग्रवाल, विकास चौधरी, संतोष उपाध्याय द्वारा दीप प्रज्जवन एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन करके किया गया। सांस्कृतिक संध्या का प्रारंभ काशी से आए हुए गायक मयंक मिश्रा एवं कुंदन द्वारा गणेश वंदना से किया गया। गायकों ने भजन एवं गीतों की प्रस्तुति से वातावरण होलीमय कर दिया गया। सुमित कुमार सिंह द्वारा गाए गए होली के गीतों की सभी ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। अन्य प्रस्तुतियों में बेबी गुप्ता, नित्या उपाध्याय, सुशील शाही, जयप्रकाश जयसवाल द्वारा होली गीत गाए गए जिससे सभी श्रोता मंत्र मुक्त हो गए। कथक नृत्यांगना सरिता श्रीवास्तव द्वारा होली कत्थक नृत्य की प्रस्तुति की गई। डॉ विनय कुमार वर्मा एवं सुरेश अकेला ने कवितापाठ कर वातावरण को बांधे रखा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि राजेंद्र सक्सेना ने अपने उद्बोधन में कहा कि होली समरसता का पर्व है। समाज निर्माण की प्रथम इकाई परिवार होती है और यह देखकर बड़ा हर्ष हो रहा है कि सभी कार्यकर्ता अपने परिवार के साथ यहां पर उपस्थित हुए हैं। उन्होंने बताया कि 2025 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 100 वर्ष पूर्ण कर लेगा और इस निमित्त शताब्दी वर्ष के लिए कुछ उद्देश्य नियत किए गए हैं जिनको पूर्ण करने में परिवार की बहुत बड़ी भागीदारी होगी। आज हमारे पड़ोस में जो परिवार है उनके साथ क्या घटनाएं हो रही है हमें नहीं पता होता, यह बड़ा चिंता का विषय है। हम अपने परिवारों तक ही सीमित रह गए हैं, समाज से हमारा कोई लेना-देना नहीं रहा। जबकि हमारी भारतीय संस्कृति में हमारी चिंता सिर्फ परिवार को लेकर नहीं बल्कि अपने पड़ोसियों और समाज को लेकर रही है। उन्होंने सभी को आगामी होली उत्सव के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन रोहित यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर प्रचारक पवन, मुनी, घनश्याम, पुष्पा ,कविता, सुषमा, भुवनेश्वर, शशि मिश्रा, ऋषि मिश्रा, रोहित जायसवाल, हंसराज, प्रफुल्ल तिवारी, मलय कुमार, पार्थ, सार्थक, श्रेष्ठ जायसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button