उत्तर प्रदेशवाराणसी

प्रमिला हॉस्पिटल, लोहिया नगर सारनाथ में सफल रक्तदान शिविर का आयोजन

जूही मिश्रा

Advertisements

वाराणसी । प्रमिला आरोग्य सदन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित प्रमिला हॉस्पिटल,लोहिया नगर सारनाथ, वाराणसी में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 51 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा में सराहनीय योगदान दिया। शिविर का उद्घाटन करते हुए हॉस्पिटल के निदेशक एवं चेयरपर्सन डॉ. धन्वंतरि शुक्ला ने कहा कि ऐसे सामाजिक एवं मानवीय कार्य भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे किसी भी मरीज को रक्त की कमी का सामना न करना पड़े।

संस्थान के निदेशक डॉ. शेषनाथ राय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रमिला आरोग्य सदन प्राइवेट लिमिटेड सदैव सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में अग्रसर रहा है। रक्तदान एक अत्यंत पुण्य एवं परोपकार का कार्य है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। यह अनुभव न केवल आत्मसंतोष प्रदान करता है, बल्कि यह भावना भी उत्पन्न करता है कि आपका रक्त किसी अन्य व्यक्ति के जीवन को बचा सकता है।

यह रक्तदान कार्यक्रम दिव्या चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित दिव्या ब्लड बैंक के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अस्पताल के निदेशक श्री जयशंकर तिवारी एवं श्री पवन कुमार द्वारा सभी रक्तदाताओं को डोनर कार्ड, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें सर्वश्री,डॉ शेषनाथ राय,डॉ धनवंतरी शुक्ला, सरिता शुक्ला, जय शंकर तिवारी, सोनी तिवारी,राकेश ओझा, हेमंत पटेल, डॉ.आनंद जायसवाल, डॉ.राकेश कुमार यादव, डॉ.दिव्या पांडे, डॉ.शशिकांत, डॉ.अजरा रज़ा शाज़ी, डॉ.एम.एस.अहमद सहित अन्य दर्जनों लोग सम्मिलित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button