चैत्र नवरात्रि षष्ठी पर श्री गणपति अक्स फाउंडेशन द्वारा कन्या पूजन आयोजित

Shekhar Pandey
वाराणसी सामाजिक संस्था श्री गणपति अक्स फाउंडेशन द्वारा चैत्र नवरात्र के षष्ठी तिथि पर रामकटोरा स्थित राणी सती मंदिर परिसर में कुंवारी कन्याओ का विधीवत पूजन किया गया। फाउंडेशन की संस्थापिका/अध्यक्ष ऋतु जैन ने बताया कि प्रति वर्ष चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र में फाउंडेशन की ओर से कुंवारी कन्याओं का तिलक लगाकर पूजन, विभिन्न प्रकार के भोग तथा उपहार देकर हम सभी मां स्वरूपा कन्याओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। सनातन पूजन का मुख्य उद्देश्य विश्व में सुख, शांति एवं मंगल कामना विशेष रूप से होता है।

संस्था द्वारा गरीब महिलाओं के लिए जनहित के अनेको कार्यक्रम समय-समय पर निरंतर किया जाता है। कन्या पूजन में मुख्य रूप से अध्यक्ष ऋतु जैन, मंत्री अभिलाष अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, नीति कपूर, डॉ श्रुति उपाध्याय, कविता अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, स्नेहलता केजरीवाल, दुर्गा झुंझुनूवाला, ज्योति अग्रवाल, विभूति झुनझुनवाला, मनीषा अग्रवाल, उषा अग्रवाल, सीमा शाह, नेहा शाह, श्यामा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, उषा अग्रवाल, सुमन अग्रवाल आदि सदस्यागण उपस्थित थीं।



