Chandauli News: कन्दवा पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार

चंदौली । पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध अंकुश लगाये जाने तथा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के क्रम में विनय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक व राजेश राय क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कन्दवा सलिल स्वरुप आदर्श के नेतृत्व में अपराधियों के विरूद्ध की जा रही
अभिसूचना संकलन की कार्यवाही के क्रम में दिनांक 24.मई को चेकिंग के दौरान मुखबीर खास की सूचना पर तलाशपुर प्राथमिक विद्यालय के पास से नईम कुरैशी पुत्र मो,सगीर निवासी अंसारी कस्बा जमानिया नामक अभियुक्त को एक झोलें में कुल 52 पाउच ब्ल्यू लाइम देशी शराब प्रति शीशी मात्रा 200ml के साथ 12.20 बजे गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा यह बताया गया कि उक्त शराब को उ0प्र0 से खरीदकर पैदल के रास्ते बिहार ले जाकर ऊंचे दाम में विक्रय कर लाभ अर्जित करता है । पुलिस ने धारा 60 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 राजेश कुमार थाना कन्दवा का0 संजय मिश्रा शामिल रहे ।



