उत्तर प्रदेशगाज़ीपुर

Ghazipur News : अभिनेत्री “महक चहल” ने मधु यादव को क्राउन पहनाकर विजेता घोषित किया

गाजीपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के भटौली_ जमलापुर ग्राम निवासी सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी महेंद्र सिंह यादव की 35 वर्षीय पुत्री मधु यादव ने 14 जून को लखनऊ में आयोजित मिसेज इंडिया विनर 2024 का खिताब से नावजा गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री “महक चहल” ने मधु यादव को क्राउन पहनाकर विजेता घोषित किया। यह इवेंट स्टार क्रिएशन एंटरटेनमेंट द्वारा 14 जून 2024 को लखनऊ के क्लब गस्टो,वैंकेट हाल में आयोजित किया गया था।

Advertisements

ग्रैंड शो को सफल बनाने में शो के आर्गनाइजर नितूल श्रीवास्तव, डायरेक्टर सूरज श्रीवास्तव, कोरोग्राफर विकास शाक्य जी की मुख्य भूमिका रही.. मधु यादव मनोविज्ञान से परास्नातक पेशे से फैशन डिजाइनर तथा योग शिक्षक है। मधु यादव ने 2022 में मिसेज नॉर्थ इंडिया 1रनर उप का खिताब , और 2009 में मिस इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (IIFT) दिल्ली का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है। इसके अलावा मधु यादव वर्तमान समय में महिला विकास मंच गाजीपुर की जिलाध्यक्ष ,यादव महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष तथा प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश महासचिव के पद पर कार्यरत रहते हुए _ नारी शक्ति की प्रेरणास्त्रोत है। इनके सम्मानित होने से सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं मे अपार हर्ष है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button