Chandauli : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में कम्प्यूटर संस्थान की बालिकाओं द्वारा निकाली गई साइकिल रैली

Shekhar pandey
चंदौली, निष्पक्ष काशी। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आज दिनाँक 23.09.2025 को थाना बलुआ अन्तर्गत जीवन ज्योति कंप्यूटर संस्थान की बालिकाओं द्वारा साइकिल रैली निकाली गयी। साइकिल रैली के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया गया।

साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर व विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान राकेश रौशन यादव जी (ब्रांड एम्बेसेडर मतदाता जागरुकता चंदौली ) संरक्षण अधिकारी किशन वर्मा, वन स्टॉप सेंटर केंद्र प्रशासक दीक्षा अग्रहरि ,बलुआ थाने से उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, महिला आरक्षी वंदना, संस्थान के प्रबंधक रामजी, साहब यादव जी, समेत इत्यादि जन उपस्थित रहे।
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत यातायात पुलिस टीम द्वारा चार पहिया वाहन पर लगी काली फिल्म, हूटर, बत्ती लगाने व नम्बर प्लेट के सम्बन्ध में वाहनों को रोक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही थाना स्थानीय पर नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य, उददेश्य, उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।



