उत्तर प्रदेशबलिया
युवक का फंदे पर लटका मिला शव , गांव में मचा हड़ाकम

बलिया । रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कोप गांव से सटे ढाका मौजे में पीपल के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका युवक का शव मिलने से गांव में हड़कम्प मच गया। मृतक की शिनाख्त अभय सिंह (40) पुत्र राजेंद्र सिंह (निवासी कोप, रसड़ा) के रूप में हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली खबर के अनुसार बताया कोप गांव निवासी अभय सिंह मुस्तफाबाद चट्टी पर बाइक मरम्मत की दुकान चलाता था। वह शुक्रवार की शाम दुकान से घर आया और बाइक लेकर चला गया। करीब एक घंटे बाद उसका शव पीपल के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला, जबकि बाइक वही खड़ी थी। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। युवक किन परस्थितियों में मौत को गले लगाया है पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।