उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanàsi : 6 टीमों के साथ व्यापारी नेटवर्क क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

वाराणसी। दिनांक 25 जनवरी, सनबीम सनसिटी के ग्राउंड में व्यापारी नेटवर्क के तत्वावधान में कुबेर ग्लास एंड प्लाईवुड के मुख्य प्रायोजन और नीलम साड़ियाँ एवं आशीर्वाद रिटेल के सह-प्रायोजन में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि गैलन्स प्रीमियम वॉटर कंपनी के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

Advertisements

व्यापारी नेटवर्क के अपूर्व मित्तल ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन 6 टीमों के बीच मुकाबले हुए, जिनमें मेट्रो नाइट ने समीराज पावर हिटर को 3 रनों से हराया और गौरव बुक ने जीसी आर्किटेक्ट को 28 रनों से पराजित किया। अन्य मैच अभी जारी हैं।

कार्यक्रम का संचालन राजेश अग्रवाल, तुषार, नीरज, वेद, रौनक, अविरल, विशाल, मुदित और समीर द्वारा किया गया। टूर्नामेंट में भाग ले रही सभी टीमों को रॉयल कार केयर की ओर से जर्सी भेंट की गई।

समापन समारोह 26 जनवरी को फाइनल मैच के साथ होगा। इस अवसर पर अपूर्व मित्तल ने अतिथियों का अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button