उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : चेतगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना चेतगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 24 जनवरी 2026 को लहुराबीर क्षेत्र से एक युवक को 5.2 लीटर अवैध देशी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में की गई। सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज एवं प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि लहुराबीर अंग्रेजी शराब ठेके के पीछे एक व्यक्ति अवैध देशी शराब बेच रहा है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान नंद बिहारी गुप्ता (उम्र 26 वर्ष) पुत्र राम लखन शाह, निवासी ग्राम सीढ़ी, थाना कराहगर, जनपद सासाराम (बिहार) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 26 पाउच ग्लोबस शाही नींबू गोल्ड (प्रत्येक 200 एमएल) देशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 5.2 लीटर है।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अवैध शराब को ऊँचे दामों पर बेचकर अपना गुज़ारा करता था। इस संबंध में थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0-012/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस सराहनीय कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक विकल शाण्डिल्य, हेड कांस्टेबल भरत यादव, हेड कांस्टेबल राजविलास यादव शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button