उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का जुलूस व धरना, सरकार को सौंपा ज्ञापन

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। भारतीय मजदूर संघ वाराणसी इकाई द्वारा राष्ट्रव्यापी आंदोलन के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर राय, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों की विभिन्न लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर बुधवार को विभिन्न संगठनों ने जुलूस निकालकर शास्त्री घाट से वरुणा पुल होते हुए वाराणसी जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया तथा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को प्रेषित जिलाधिकारी को मांग पत्र सौपा।

प्रदर्शन के दौरान भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बैंकिंग उद्योग में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने, इपीएफओ अंशदान हेतु वेतन सीमा में वृद्धि, इएसआईसी अंशदान हेतु वेतन सीमा में वृद्धि, इपीएस-95 पेंशन को ₹7500 प्रतिमाह करने एवं पेंशनरों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्रदान करने, संविदा श्रमिकों का नियमितीकरण तथा योजना कर्मियों को श्रमिक का दर्जा देने की हम सभी ने सरकार से मांग की है।

अगर सरकार हमारी मांग पूरी नहीं करती तो बड़ा आंदोलन करने को हम लोग विवस होंगे। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष विश्वेश्वर राय, ज़िलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, भेल अध्यक्ष शंकर दयाल श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष दूधनाथ, विभाग प्रमुख राकेश पांडे, विनोद त्रिपाठी, अमित श्रीवास्तव, धीरेंद्र खैरवार, जे एन सिंह, सुधांशु कुशवाहा सहित सैकड़ो पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button