वाराणसी में विशेष अभियान: अतिक्रमण हटे, बिना नम्बर प्लेट के 33 वाहन सीज

Shekhar Pandey
वाराणसी। मोहित अग्रवाल के निर्देशन में कमिश्नरेट पुलिस द्वारा सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना, सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमणमुक्त कराना तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराना रहा।

कार्रवाई के दौरान शहर के सार्वजनिक मार्गों, प्रमुख बाजारों और मुख्य सड़कों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया तथा संबंधित लोगों के विरुद्ध 31 अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई। गलत दिशा में वाहन चलाते पाए जाने पर एक वाहन को सीज किया गया, 21 वाहनों का चालान किया गया तथा आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा बिना नम्बर प्लेट के संचालित 33 वाहनों को सीज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वैध नम्बर प्लेट का प्रयोग करें और सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें, ताकि शहर की व्यवस्था और सुरक्षा बनी रहे।



