उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : मिशन शक्ति केंद्र का पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण, महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। मोहित अग्रवाल ने थाना रोहनिया स्थित मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण कर महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली का परीक्षण करते हुए सभी मामलों में संवेदनशील, सहानुभूतिपूर्ण और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

घरेलू हिंसा और महिला उत्पीड़न के मामलों में तत्काल कार्रवाई के साथ प्रत्येक सप्ताह पीड़िता से संपर्क कर फीडबैक लेने तथा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों और महिला हॉस्टलों में सीसीटीवी कैमरे और शिकायत पेटिका लगाने पर बल दिया गया। मिशन शक्ति केंद्र के कर्मियों को एंटी रोमियो स्क्वाड की तरह सक्रिय रहकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने को कहा गया।

उन्होंने महिला अपराध के छोटे मामलों की विवेचना 15 दिनों में पूर्ण करने, हर महिला संबंधी प्रकरण में अनिवार्य रूप से एफआईआर दर्ज करने और लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। कोचिंग व शिक्षण संस्थानों के आसपास नियमित गश्त बढ़ाने तथा महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में 100 प्रतिशत एफआईआर दर्ज कर पीड़िता की गरिमा बनाए रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button