Varanasi News: होली के अवसर पर अन्नपूर्णा मठ मंदिर की ओर से महंत शंकर पुरी ने महिलाओं और बच्चों में किया कपड़ो का वितरण

वाराणसी । बड़ागांव स्थित बहुतरा गांव में स्थित महावीर मंदिर के पास शनिवार को अन्नक्षेत्र से भोजन वितरण के बाद अन्नपूर्णा मंदिर ने वस्त्र वितरण की नई पहल शुरू की है। होली के त्योहार पर पहली बार मंदिर की ओर से महंत शंकर पुरी ने जरूरतमंदों में कपड़े बांटकर इसकी शुरुआत की। महंत ने बताया कि अब हर त्योहार पर जरूरतमंदों में कपड़ों का वितरण किया जाएगा। इस दौरान महंत शंकर पूरी ने कहा कि हर किसी की जिम्मेदारी है, समाज में जरूरतमंदों का ध्यान दें। मंदिर ने निर्णय लिया लिया है कि वह हर साल त्योहार पर कपड़े बांटेगा।
वहीं, मंदिर प्रबंधक ने कहा कि बच्चों के कपड़े संस्था में सिलाई का प्रशिक्षण ले रही छात्राओं और प्रशिक्षिकाओं ने तैयार किया था। इस दौरान एक्जीक्यूटिव ट्रस्टी ए. जनार्दन, प्रदीप श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान अजित पटेल, आशुतोष मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।



