उत्तर प्रदेशवाराणसी

रसोई गैस सिलेंडर फटने से मकान ढहा, भाई बहन की मौत , पुलिस राहत और बचाव में जुटी

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी । मडुआडीह थाना अंतर्गत लहरतारा क्षेत्र में मंगलवार सुबह रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से एक मंजिला मकान ढह गया। हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई जबकि उसकी मां समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। बता दे कि लहरतारा में स्वर्गीय आद्या प्रसाद का मकान है। इसमें उनकी पत्नी गिरिजा देवी, 28 वर्षीय बेटी प्रीति, 30 वर्षीय पुत्र ओम और परिवार के अन्य सदस्य रहते थे। मंगलवार सुबह खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के चलते एक मंजिला मकान गिर गया। हादसे में भाई-बहन दोनों की मौत हो गई है जबकि उसकी मां समेत अन्य दो लोग घायल हैं। मौके पर एसीपी रोहनियां संजीव शर्मा , थाना प्रभारी पहुंच कर मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुट गए । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button