Blogउत्तर प्रदेशलखनऊ

शहीदी दिवस पर लखनऊ में निकली भव्य पदयात्रा, युवाओं ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश

Nispaksh kashi

Advertisements

लखनऊ। शहीदी दिवस के अवसर पर 23 मार्च 2026 को जनपद लखनऊ में “माय भारत” के तत्वावधान में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के बलिदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों एवं युवाओं ने उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए देश के प्रति समर्पण की भावना व्यक्त की। इसके बाद शहर के प्रमुख मार्गों पर पदयात्रा निकाली गई।

पदयात्रा को मुख्य अतिथि दुर्गेश त्रिपाठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष (एकल अभियान युवा विभाग) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा और विभिन्न जागरूकता संदेशों से युक्त पट्टिकाएं लेकर नागरिक कर्तव्यों, अनुशासन, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

इस दौरान युवाओं से अपने कर्तव्यों को समझने और समाज तथा राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों के बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

आयोजन में अजित कुमार (निदेशक, ए.एस. डिफेंस अकादमी), अंशिका यादव (विवेकानंद पुरस्कार विजेता), अनन्या पांडेय (आस्कअस फाउंडेशन) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने जहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीं युवाओं में नई ऊर्जा और जिम्मेदारी की भावना का संचार भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button