पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. विजय सोनकर शास्त्री का हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्मदिन

वाराणसी, निष्पक्ष काशी। सिगरा के सिद्धगिरीबाग क्षेत्र के मालवीय बाग स्थित सेंटर फॉर सनातन रिसर्च सेंटर पहुंचे बुद्धजीवी हिंदुत्व के प्रकांड विद्वान सामाजिक राजनीतिक चिंतक लेखक एवं राष्ट्रवादी नेता पूर्व सांसद एंव राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ विजय सोनकर शास्त्री का जन्मदिन बुधवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सेंटर फॉर सनातन रिसर्च के पदाधिकारियों में श्रीराम द्विवेदी ने बुके और कृष्ण कांत द्विवेदी ने अंगवस्त्र व प्रदेश अध्यक्ष गणेश द्विवेदी ने बाबा विश्वनाथ स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई दी। वहीं वहाँ मौजूद लोगों ने पूर्व सांसद जी को भी बधाई दी। बधाई मिलने पर पूर्व लोकसभा सांसद ने सभी पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद कहा और हिंदुत्व की लोगो को जानकारी भी दी । इस दौरान अजय पांडेय ,शरद पांडेय पार्षद, रवि राय, विनोद तिवारी दिलमोहन तिवारी टाईगर, सुनीता सोनी , केशव सेठ सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे ।



