उत्तर प्रदेशवाराणसी
Varanasi : शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस पर श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित ‘शिवार्चनम मंच’ पर भव्य भजन संध्या का आयोजन

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी । शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 24 सितंबर 2025 को मंदिर प्रांगण स्थित ‘शिवार्चनम मंच’ पर एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।
आज की सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक राकेश तिवारी ने अपने सहयोगी कलाकारों के साथ मिलकर भक्तिमय भजनों की मधुर प्रस्तुति दी। उनके भावपूर्ण गायन से उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा धाम भक्ति रस में सराबोर हो गया। भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने दिव्य वातावरण का आनंद लिया।



