उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : त्रिदेव मंदिर में शिव भक्तों के लिए कचौड़ी-जलेबी भोग व गरम चाय सेवा, नए वर्ष पर विशाल भंडारे की घोषणा

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर में आज काशी में आएं दर्शनार्थियों शिव भक्तों की भीड़ को देखते हुए तीनों विग्रह रानी सती सालासर हनुमान जी खाटू श्याम जी को कचौड़ी, जलेबी भोग लगाकर प्रसाद के रूप में भक्तों को वितरण किया गया। साथ ही ठंड को देखते हुए गरम-गरम चाय भी भक्तों को पिलाई गई। सुबह से सायंकाल तक सेवा कार्य चलता रहा हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। संस्था के अध्यक्ष भरत सराफ ने बताया कि त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार संस्था द्वारा निरंतर 18 वर्षों से भक्तों की सेवा के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।

संस्था के मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल ने बताया नए वर्ष 2026 के आगमन पर 1 जनवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा साथ ही तीनों विग्रहों की अलौकिक झांकी के साथ ही भजनों का कार्यक्रम किया जाएगा। संस्था की प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान ने बताया कि आज भंडारे में सहयोग कार्य में त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार के सभी सदस्य गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button