उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : लोजपा वाराणसी जिला कार्यकारिणी भंग, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सहित पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। लोक जनशक्ति पार्टी के जनपद वाराणसी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एडवोकेट ने जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सहित चौकाघाट स्थित आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान तथा प्रदेश महासचिव व मंडल प्रभारी आशुतोष सिंह गहरवार के ऊपर पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप लगाते हुए जनपद वाराणसी जिला कार्यकारी भंग कर, सार्वजनिक रूप से पार्टी से इस्तीफे की घोषणा किया।

पत्रकारों को मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सदस्यता अभियान के नाम पर पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं की नियुक्ति पर पैसे की मांग की जाती है। इनके कार्यों की जानकारी राष्ट्रीय कार्यालय पर दी गई, जिसे प्रदेश अध्यक्ष ने दबवा दिया गया जिससे राष्ट्रीय अध्यक्ष को यह सब जानकारी न पहुंच सके।

उन्होंने कहा कि महासचिव आशुतोष सिंह गहरवार लगातार कार्यक्रम के दौरान वाराणसी के पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं के साथ जाति सूचक तथा अशब्दों का प्रयोग करते है जिससे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष व्याप्त होने से मजबूरन समस्त पार्टी के लोगों द्वारा इस्तीफा देना मजबूरी हो गया। हम सभी लोग पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान हमारे प्रेरणासोत्र है। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष रिंपी सिंह, उपाध्यक्ष आयुष पांडे, उपाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष गिरिजेश शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष निगम, उपाध्यक्ष यशवंत यादव, उपाध्यक्ष अमित विश्वकर्मा, महासचिव अनिल जायसवाल, महासचिव राहुल राज, प्रधान महासचिव रितेश पासी, राकेश सोनकर कैंट विधानसभा अध्यक्ष, रिजवान अहमद, जावेद अख्तर, मोहम्मद असलम, अब्दुल मोगिश, जीतेन्द्र विश्वकर्मा, संगीता शर्मा, नीतू विश्वकर्मा सहित अन्य जिला के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button